logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धमतरी पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी स्ट्राइक: कुरूद और मगरलोड से दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्यवाही की गई। थाना कुरूद और मगरलोड पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब और बिक्री की नगद राशि जप्त की है।

​केस 1: भरदा ओवरब्रिज के पास युवक गिरफ्तार
​पहली कार्यवाही थाना कुरूद क्षेत्र में हुई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक युवक अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और मंगल सोनवानी (22 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 28 पौवा देशी शराब और 200 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​केस 2: बाड़ी में शराब बेचते पकड़ी गई महिला
​दूसरी कार्यवाही थाना मगरलोड के चारभाठा स्कूलपारा में की गई। यहाँ श्रीमती शकुंतला महानंद (51 वर्ष) अपने घर की बाड़ी से अवैध शराब का धंधा संचालित कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपिया को हिरासत में लिया। उसके पास से 23 पौवा मसाला एवं प्लेन शराब सहित 720 रुपये नगद जप्त किए गए। मगरलोड पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।

कुल 5,380 रुपये का मशरूका जप्त

​पुलिस ने दोनों कार्यवाहियों में कुल 5,380 रुपये की मशरूका (शराब एवं नगदी) जप्त की है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब जैसी असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

107
3349 views

Comment