म्योरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
सोनभद्र...
म्योरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा
देर रात लीलासी–सागोबांध मार्ग पर दुर्घटना
सुबह राहगीरों ने गड्ढे में बाइक और युवक को पड़ा देखा
तत्काल पुलिस को दी गई सूचना
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया
चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया
मृतक की पहचान
हीरालाल (30 वर्ष)
पुत्र स्व. रामसुंदर
निवासी – कुदरी
परिजनों के अनुसार हीरालाल वाराणसी में मजदूरी करता था
सोमवार को ही होली मनाने घर आया था
दोस्त को लेने जाते समय हुआ हादसा
असमय मौत से परिजनों में कोहराम
पूरे गांव में शोक की लहर
म्योरपुर थाना क्षेत्र का मामला