हमारा संकल्प
📚 शिक्षा
🌿 संस्कार
🛡 सुरक्षा
🤝 सम्पर्क
🙏 सहयोग
🏛 राजनीति में भागीदारी
📢 समाजहित में विशेष अनुरोध
शिक्षा, खेल, निषाद संस्कृति और समाज के महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी का एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है।
हम सभी युवाओं, महिलाओं, लड़कियों, बच्चों एवं बुजुर्गों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप सब भारतीय मछुआ महासंघ मध्यप्रदेश से जुड़कर समाज के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
आइए, शिक्षा को शक्ति, खेल को पहचान और संस्कृति को सम्मान बनाकर समाज को संगठित एवं सशक्त करें।
संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
श्री भोजराज कहार
जबलपुर संभागीय अध्यक्ष , भारतीय मछुआ महासंघ मध्यप्रदेश