logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धारी के बहुउद्देश्यीय चौखुटा साधन सहकारी समिति कसियालेख में सहकारिता समिति अध्यक्ष श्री मोहन सिंह ने बैठक की

आज धारी के बहुउद्देश्यीय चौखुटा साधन सहकारी समिति कसियालेख में सहकारिता समिति अध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, समिति पदाधिकारियों एवं काश्तकारों के साथ बीमा कंपनी द्वारा कम क्लेम दिए जाने के संबंध में बैठक की।

किसानों को बताया कि मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, उद्यान विभाग के अधिकारियों को पूर्व में इस संबंध में अवगत करा दिया गया है उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यान विभाग के जाँच अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। एवं बताया कि आगामी सोमवार को उद्यान विभाग के जाँच अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व बीमा कंपनी के अधिकारियों की एक बैठक भीमताल विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के साथ होनी है। जिसमें मौसम से सम्बंधित रिकार्डों की व कम क्लेम देने के संबंध में जाँच की जायेगी।

इस दौरान अध्यक्ष बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति मोहन सिंह बिष्ट जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हेमंत बिष्ट जी, मंडल कोषाध्यक्ष दीवान डंगवाल जी, सचिव सहकारी समिति हरेंद्र सिंह पोखरिया जी, पूर्व प्रधान सुभाष थापा जी, अध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक डंगवाल जी, राम सिंह जी, संचालक चंदन सिंह जी, मण्डल उपाध्यक्ष उमेद सिंह जी, दुर्गा सिंह जी, मोहन सिंह डंगवाल जी, नंदी देवी जी, कमला देवी जी, नारायण सिंह जी, त्रिलोक सिंह जी, किशन सिंह जी, कुँवर सिंह जी, दीवान सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

167
21952 views
1 shares

Comment