logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर – जिलाधिकारी



*जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी*

बाराबंकी, दिनांक 05 मार्च 2026। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की कमी होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई स्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक भ्रम एवं अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन में अनावश्यक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न माध्यमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी संबंधी भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर ऐसी सूचनाओं को साझा करने से बचें। किसी भी जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

9
525 views

Comment