logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरसा के परविंदर सिंह ने MyGov क्विज में बनाया रिकॉर्ड, 1 लाख से अधिक अंक प्राप्त

सिरसा के परविंदर सिंह ने MyGov क्विज में बनाया रिकॉर्ड, 1 लाख से अधिक अंक प्राप्त
सिरसा/हरियाणा – भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म MyGov पर आयोजित विभिन्न ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं में सिरसा के परविंदर सिंह ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। परविंदर सिंह ने अब तक 1,08,990 से अधिक अंक प्राप्त कर “Change Maker” बैज हासिल किया है, जो सक्रिय प्रतिभागियों को दिया जाता है।
परविंदर सिंह ने योग एवं समग्र स्वास्थ्य, वंदे मातरम – 150 वर्ष तथा उपभोक्ता जागरूकता जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेकर यह उपलब्धि प्राप्त की। उनके खाते में 1,02,000 से अधिक क्विज पॉइंट्स दर्ज हैं।
परविंदर सिंह का कहना है कि MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को देश से जुड़े विषयों की जानकारी मिलती है और साथ ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे ऐसे ऑनलाइन कार्यक्रमों में भाग लेकर ज्ञान बढ़ाएं और देश की डिजिटल पहलों से जुड़ें।
स्थानीय लोगों ने भी परविंदर सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

11
39 views

Comment