अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 30 महिलाओं का सम्मान
उन्नाव/बिछिया। मेरा युवा भारत उन्नाव (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में विकास खंड बिछिया के दहेज मुक्त गांव सेवा खेड़ा, पोस्ट नेवरना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गौरी शंकरपुर ग्रांट व भाजपा महिला मंडल बिछिया की अध्यक्ष सीमा राजपूत रहीं।
इस दौरान महिलाओं के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली करीब 30 महिलाओं को अंगवस्त्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेली और फाग सहित लोकगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रभारी भरत कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हरीराम पाल, भीखा पाल, प्रेम शंकर, अमरेश लोधी, धीरज राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद