ग्राम खम्हरिया नं.1 में लटकते बिजली तारों से ग्रामीणों में दहशत। विगत एक साल से कोई सुध लेने नही पहुंचे, किसी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा।
*💥ग्राम खम्हरिया नं.1 में लटकते बिजली तारों से ग्रामीणों में दहशत।💥*
*💥विगत एक साल से कोई सुध लेने नही पहुंचे, किसी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा।💥*
*रीठी। विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 में बिजली का खम्भा टूटे हुए विगत एक साल हो गया किन्तु आज दिनाँक तक बिजली विभाग के द्वारा खम्भा लगाने हेतु किसी को निर्देशित नही किया गया। बिजली के तार इतने नीचे झुक गए हैं कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। इसी माह जिस जगह का खंभा टूट कर गिर गया है, उसी परिवार में दो शादियां हैं, और तार इतने नजदीक झूल रहे कि यहाँ से कोई बड़ा वाहन नही निकल सकता न कोई फंक्शन के कार्यक्रम आयोजित कर सकते क्योंकि खुले बिजली के तार झूल रहे हैं, हर वक्त सबको चिंता सता रही कि कहीं तार टूट कर किसी पर गिर न जाये, जिससे कोई हादसा हो। शादी का समय प्रारंभ हो चुका है और रास्ते से गुजरने वाले वाहन लकड़ी से बिजली तार उठा कर वाहन निकाल रहे हैं किंतु त्रुटिवश कोई तार किसी वहन पर छू गया तो अनहोनी हो सकती है, यदि इस खुले तार को समय पर ऊपर नही किये गए तो निश्चित ही कोई बड़ा हादसा हो सकता है, ग्राम के निवासियों ने विधुत विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की कृपा करें ताकि होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके। इस अवसर पर समाजसेवी शरद यादव, निर्भय यादव, गजराज यादव, त्रिलोक यादव, दिनेश यादव, सुनील यादव, कन्हैया, सुनील कुमार, सचिन, प्रांशु, मूरत आदिवासी, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।*
*निवेदक*
*समस्त ग्रामवासी ग्राम खम्हरिया नं.1, तहसील रीठी, जिला कटनी (म. प्र.)*