पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड A-44 कहरानी रिको औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण -55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत
भिवाड़ी
पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड A-44 कहरानी रिको औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण: 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भिवाड़ी के पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड फ़ैक्टरी A-44 कहरानी रिको औद्योगिक क्षेत्र में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
मुख्य प्रबंधक सुप्रतीक बोस के मार्गदर्शन और प्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश मिश्रा ,तकनीकी सलाहकार अरविंद सिंह, शिवा गुप्ता , ओमप्रकाश ,सुजीत राणा , सुन्दर गिरि , हरी नारायण सिंह , मनीष कुमार ठाकुर, मनविंदर सिंह , बृजपाल सिंह के नेतृत्व में फ़ैक्टरी के कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यस्थल, सड़क, घर और पर्यावरण में सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना, कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (PPE) के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अतिरिक्त, सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन आयोजनों में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुरक्षा जागरूकता को और बढ़ाने के लिए "उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं" विषय पर एक सुझाव प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड फ़ैक्टरी (भिवाड़ी) में 4 से 10 मार्च 2026 तक 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम औद्योगिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, घरेलू सुरक्षा और साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।