logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत बना टी20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से दी करारी शिकस्त

भारत बना टी20 विश्व कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से दी करारी शिकस्त
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली टीम भी बन गया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 89 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 54 रन की पारी खेली।
अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने केवल 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर तेजी से बढ़ाया। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टिम साइफर्ट ने जरूर 26 गेंदों में 52 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली।
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ाया और करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
स्कोरकार्ड:
भारत – 255/5 (20 ओवर)
न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
सौजन्य से
कमल किशोर
Distt Bureau Chief Vande Bharat News 24 Live
Executive Member AIMA

25
1405 views

Comment