भारत की ऐतिहासिक जीत पर डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बताया गर्व का क्षण
नई दिल्ली/भारत:
महाराणा प्रताप सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने ICC Cricket World Cup Final में न्यूज़ीलैंड पर भारत की शानदार जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को करारी शिकस्त देकर पूरे देश को गर्व का अवसर दिया है।
डॉ. परमार ने विशेष रूप से टीम के खिलाड़ियों संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने मैदान में अपने कौशल और समर्पण से भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक खेल की जीत नहीं बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास, एकता और युवा शक्ति का प्रतीक है। भारतीय टीम ने जिस जज़्बे और अनुशासन के साथ खेल दिखाया है, उससे देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
डॉ. परमार ने कहा कि पूरे देश को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और आने वाले समय में भी टीम इंडिया इसी तरह विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करती रहेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और देशवासियों को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।