महर्षि गौतम सेवा समिति के अध्यक्ष बने प्रभुदत्त राजोरा, दिनेश उपाध्याय उपाध्यक्ष एवं राकेश शर्मा होंगे सचिव
बूंदी
महर्षि गौतम सेवा समिति का निर्वाचन का कार्यक्रम सत्यनारायण भवन कागजी देवरा बूंदी में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार शर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर प्रभु दत्त राजोरा, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय , सचिव पद पर राकेश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर हुकुमचंद शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य महीप चतुर्वेदी, विनोद राजोरा व संजय गौतम को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया l निर्वाचन अधिकारियों द्वारा परिणाम की घोषणा के साथ निर्वाचित सदस्यों का फूलमाला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया गयाl