logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाटोदी विधायक विमला चौधरी ने किया कई गांव का दौरा

*विधायक बिमला चौधरी ने किया पटौदी विधानसभा के गांवों का दौरा, 22 मार्च की महाविकास रैली का दिया निमंत्रण*

निहाल दैनिक समाचार करण सिंह लखेरा


पटौदी। पटौदी विधानसभा क्षेत्र की विधायक बिमला चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का धन्यवाद किया तथा 22 मार्च को होने वाली महाविकास रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने नूरगढ़, गुदाना, हुसैंका, हलियाकी, राजपुरा, मंदपुरा, जोड़ी, घोषगढ़, जमालपुर, खवासपुर और बबड़ा सहित कई गांवों का दौरा किया।
गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक बिमला चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। किसी गांव ने कॉलेज, किसी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), तो कहीं कम्युनिटी सेंटर और खेल स्टेडियम की मांग रखी। विधायक बिमला चौधरी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि 22 मार्च को पटौदी की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली महाविकास रैली में मुख्यमंत्री से इन मांगों की घोषणाएं करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 22 मार्च को सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी पटौदी में आयोजित महाविकास रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

10
1039 views

Comment