Nagda jn
#उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उज्जैन रैफर
नागदा- उज्जैन- जावरा स्टेट हाईवे 17 पर रविवार को गांव हताई पालकी के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया। बता दे कि दो दिन में ही गांव हताई के समीप दो बाइक सवार के साथ दुर्घटना हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंजनी नगर निवासी 45 वर्षीय लालू मकवाना हताई पालकी के समीप बेग कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड है। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल लालू मकवाना का सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उज्जैन रैफर किया गया। परंतु सरकारी एंबुलेंस द्वारा रैफर के लिए रुपए जमा कराने को कहा गया। परिवार गरीब था, इसलिए वह रुपए जमा नहीं करा पा रहा था। जिसके बाद निजी एंबुलेंस संचालक ने कम राशि में ही उसे उज्जैन छोड़ा। यहां तक की परिवार को आर्थिक रुप से मनोज राठी बारदानवाला द्वारा भी मदद की गई, ताकि घायल का उपचार हो सके। सवाल इतना सा है कि सरकारी अस्पताल रैफर केंद्र बना हुआ है और अगर कोई गरीब परिवार है तो क्या उसे रोकस के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था भी सरकारी अस्पताल प्रबंधन नहीं करा सकता था।