logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आयुष विभाग ने प्रखण्ड कार्यालय बगोदर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

बगोदर (गिरिडीह)- जिला आयुष समिति गिरिडीह ने दिनांक 10/03/2026 को बगोदर के आसपास इलाकों में प्रचार-प्रसार कर बगोदर में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय बगोदर में प्रखण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.गुलाम मुस्तफा अंसारी और प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने विधिवत् फीता काटकर किए।
आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सक डॉ.अनुराधा शिल्पा, डॉ.प्रभु कुमार पाण्डेय, डॉ.निधि कुमारी के द्वारा सभी मरीजों को आयुर्वेदिक, यूनानी, होमियोंपैथिक एवं योग सहित परामर्श संबंधी अलग-अलग काउंटर लगाकर लगभग 400 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर, ईलाज कर दवा वितरण किया गया।
शिविर में मौजूद सभी लोगों को योगाभ्यास करा कर रोग मुक्त जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया। योग प्रशिक्षक दीपू कुमार बर्णवाल, राहुल कुमार, अजय कुमार, शिवानी वर्मा, एवं अन्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय रहा।

17
112 views

Comment