logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी जंसा के अंतर्गत चौखण्डी रेलवे क्रॉसिंग दर्द नाक हादसा l

पति के सामने बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी, मां-बेटी की मौत से मचा कोहराम

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर रामेश्वर गांव निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी (22) और तीन वर्षीय बेटी दर्शना को बाइक से भाऊपुर बाजार दवा दिलाने लेकर गया था। दवा लेने के बाद परिवार चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर जलपान करने रुका।

बताया जाता है कि जलपान के बाद अनीता देवी ने पति से कहा कि उसे जंसा में अपनी एक सहेली से मिलने जाना है। पति कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वाराणसी से भदोही की ओर जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के सामने अनीता देवी अपनी बेटी को लेकर अचानक कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का यह भयावह दृश्य देख मिठाई की दुकान पर खड़ा पति अजीत कुमार वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो वह बेटी के शव के पास पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी भदोही और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजीत कुमार दूसरे प्रदेश में वेल्डिंग का काम करता था और करीब दो महीने से घर पर ही रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर अनीता देवी के मायके सत्तनपुर गांव से भी परिजन मौके पर पहुंच गए। हालांकि महिला द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
BBN News Reporter
Ashvani Patel rtg®™✓
Bureau Chief Varanasi Uttar Pradesh

13
654 views

Comment