गोविंद सिंह के शहादत को भुलाया नहीं जा सकता : जयनाथ साहु
गोविंद सिंह का 46 वां शहादत दिवस मनाया गया
लापुंग : शहीद बड़ाईक गोविंद सिंह स्मारक समिति चंपाडिह लापुंग के तत्वावधान में लापुंग प्रखंड के चंपाडीह में शहीद बड़ाईक गोविंद सिंह का 46 वां शहादत दिवस मनाया गया। चंपाडीह के शहीद स्थल में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी जयनाथ साहु ने कहा की इस क्षेत्र के माटी के लाल बड़ाइक गोविंद सिंह ने जीवन पर्यन्त सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहे। उनके शहादत को भुलाया नहीं जा सकता , जहां सेवा करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। विशिष्ट अतिथि पुर्व विधायक प्रत्याशी शुशील कुमार पहान ने कहा कि गोविंद सिंह ने अपने समाज, गांव घर व क्षेत्र के विकास के लिए जो काम किया उसे निश्चित तौर पर याद रखने की जरूरत है । वहीं अमर शहीद बडा़ईक गोविंद सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् के राम शंकर सिंह ने कहा कि बाबू जी ने क्षेत्र व समाज के विकास के लिए कई ऐसे काम किए। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है । यह वही स्थल है । जो शिक्षा के विकास के लिए 10 एकड़ जमीन सरकार को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसके लिए सरकार के प्रतिनिधियों को पहल करने की जरूरत है। कार्यक्रम से पुर्व शहीद बड़ाइक गोविन्द सिंह प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । वहीं कार्यक्रम के पश्चात संगीत स्टार म्यूजिकल ग्रुप सिसई के द्वारा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सचिव विरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, फीरन महतो, ग्राम प्रधान रेजन मुंडा , रविन्द्र महतो, पुजारी सुरेश देवघरिया, भरत दास गोस्वामी, लक्ष्मन साहु, रोड़या महतो समेत कई लोग मौजूद रहें।