अमेरिका-ईरान तनाव का असर, लुधियाना में अब 30 दिन में मिलेगा घरेलू सिलेंडर; बढ़ी उपभोक्ताओं की टेंशन
संवाददाता सुनील मिश्र लुधियानाः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों तक पहुंचने लगा है। खाड़ी देशों से आने वाली गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण महानगर में कामर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत पैदा हो गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई कारोबार और फैक्ट्रियों पर पड़ रहा है। उधर, घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बेकरी संचालक और मिठाई विक्रेता सुरिंदर दयाल व केशव ने बताया कि कामर्शियल सिलिंडर पहले ही महंगे हैं और अब उनकी कमी से कारोबार और मुश्किल हो गया है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है। यदि समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुए तो बेकरी और मिठाई बनाने का काम प्रभावित होगा और इसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा। रविंदर सिंह और अशोक राणा ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग अवधि बढ़ने से भी लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 11
सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां के लोकल दुकान वाले 250 रुपये किलो के हिसाब से सिलेंडर भर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साइकिल की दुकान पर बर्तन की दुकान पर इतना महंगा बेचा जा रहा है। सरकार अब कहाँ गई, अब क्यों नहीं देख रही है। ऐसे ही रहा तो भारत का क्या होगा, सरकार कहती थी कि मेरा भारत सबसे अलग होगा लेकिन यह तो इतना अलग हो गया कि सभी भारत निवासियों के लिए मुसीबत खड़ी हो चुकी है।