logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र

समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार और संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय उलियापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय अताईपुर जदीद के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक ने विद्यालयों के कायाकल्प में एसएमसी और ग्राम प्रधानों के सहयोग की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। एआरपी सुबोध अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निर्देश गंगवार और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष (प्राथमिक शिक्षक संघ) आर्येंद्र कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजेंद्र शाक्य (पूर्व ए.वी.आर.सी. कायमगंज) ने डॉक्टर सुरभि (विधायक)के द्वारा विधानसभा क्षेत्र- कायमगंज में किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापिका सुचित्रा यादव, अश्मी नाज, रुचि गंगवार और उदय यादव द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वीरेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का छायांकन एवं चित्रांकन किया गया। इस अवसर पर शिल्पी गंगवार (विधायक प्रतिनिधि), विनोद गंगवार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय टिलियां, अनुराग पाठक(ए.आर.पी), श्याम श्रीवास्तव(ए.आर.पी.), अश्वनी चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, अवधेश गुप्ता, जयगोपाल, विक्रांत पाठक, हरिशंकर, अभिषेक कुमार, रतन सिंह, वेदपाल, प्रीतम सिंह, राजवीर और मनोज सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं समिति सदस्य मौजूद रहे। संचालन योगेंद्र सिंह और ज्योति श्याम गौड़ ने किया।

3
93 views

Comment