logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेकानंद यूथ अवार्ड से विकास यादव सम्मानित




देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद देवरिया के विकास खण्ड बैतालपुर के बरनई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विकास यादव को जिला स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ उन्हें 25 हजार रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विकास यादव पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा, नशामुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, जैविक खेती, जरूरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरण, आपदा प्रबंधन, पुस्तकालय स्थापना, परिवार नियोजन जागरूकता, युवा संवाद कार्यक्रम तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे कई कार्य किए हैं।
कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है।
विकास यादव को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार, जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे, डॉ अजय कुमार यादव बी ओ निखिल आनंद, नीरज मिश्रा, साहू विशाल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव, सभासद बद्रीनाथ गुप्ता, अजीत कुमार, चंद्रशेखर यादव, प्रधान प्रतिनिधि हरकेश यादव प्रदीप गोंड़ परशुराम गुप्ता अमित तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विकास यादव के सम्मानित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

13
823 views

Comment