जनपद में अवैध खनन जोरों पर जिम्मेदार अधिकारी मौन
ललितपुर। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में अवैध खनन की अनेक खबरें अवैध खनन के मामले में छपती और चलती रहती है लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन रहती है ग्राम तेरा और तालबेहट के निकट अवैध खनन जोरों पर चल रहा है जिम्मेदार अधिकारी अपने ऑफिस में बैठकर चाय की चुस्की लेते रहते है। अगर कोई रिपोर्टर अधिकारी को अवैध खनन के बारे में बताता है तो तुरंत यह विभाग संबंधित अवैध खनन करने वालों को फोन की रिंग बजा कर सूचना दे देते है। अगर यह विभाग कुंभकरण की गहरी नींद से जाग जाए तो जनपद में अवैध खनन भी बंद हो सकता है लेकिन यह विभाग के लिए एक लाभ का कारण बना हुआ है जिस कारण ललितपुर में अवैध खनन बंद नहीं हो पा रहा।