logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली ---श्रमिक की मौत के बाद भड़के मजदूर, अडानी ग्रुप की बंधौरा पावर प्लांट का मामला पॉवर मेक ऑफिस में आगजनी

सिंगरौली ---श्रमिक की मौत के बाद भड़के मजदूर, अडानी ग्रुप की बंधौरा पावर प्लांट का मामला पॉवर मेक ऑफिस में आगजनी और तोड़फोड़

सिंगरौली जिले के बन्धौरा क्षेत्र में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब एक श्रमिक की मौत के बाद गुस्साए मजदूरों ने पॉवर मेक कंपनी के ऑफिस में आगजनी कर दी और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात श्रमिक की आवास में हुई मौत की सूचना पर श्रमिक और अन्य लोग आग बबूला हो गए
उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने और शव को छुपाने की कोशिश की जा रही थी। इसी बात को लेकर श्रमिकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आक्रोशित मजदूरों की भीड़ उग्र हो गई।

गुस्साए श्रमिकों ने पॉवर मेक के कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और कुछ वाहनों में आग लगा दी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। श्रमिकों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। वहीं कंपनी प्रबंधन एवं मृतक का रूममेट कमलेश का कहना है कि मजदूर की मौत उसके आवास में हुई है जिसकी वजह हार्ट फेल होना है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए
श्रमिक की मौत के मामले में जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी

0
173 views

Comment