लेफ्टिनेंट बनकर साक्षी पाण्डेय ने बढ़ाया विंध्य क्षेत्र का मान
विंध्य की बेटी ने बढ़ाया देश में मान
विंध्य प्रदेश की बेटी साक्षी पाण्डेय लेफ्टिनेंट बनकर आज आयेगी गृह जिला सीधी
गत वर्ष सितंबर में हुआ हुआ था चयन, रीवा सम्भाग की पहली युवती सेना में अधिकारी बनी है
रामबिहारी पाण्डेय सीधी। गत वर्ष सेना में अधिकारी के पद पर चयन परीक्षा में रीवा सम्भाग के सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन थाना के पड़खुरी गांव की लाडली बेटी साक्षी पाण्डेय पिता हरिप्रसाद पाण्डेय माता अमृता पाण्डेय का हुआ था ,साक्षी पाण्डेय ने चेन्नई में प्रशीक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट बन गई है,जानकारों के अनुसार भारतीय सेना में महिला अधिकारी के तौर पर मध्यप्रदेश के रीवा सम्भाग में पहला चयन हुआ है। अव तक सेना में विंध्य क्षेत्र से कोई महिला देश सेवा के लिए चयनित नहीं हुई थी इस नाते साक्षी पाण्डेय ने कीर्तिमान स्थापित किया है।
शुरू से होनहार थी साक्षी पाण्डेय
सेना में लेफ्टिनेंट बनी साक्षी का जन्म पड़खुरी गांव में हुआ तो साक्षी पाण्डेय की शिक्षा दीक्षा सीधी शहर के गांधी हाई स्कूल में हुई तो हाई स्कूल की शिक्षा 9वीं 10वीं मॉरिसन पब्लिक स्कूल एवं 11वीं 12वीं ज्योत्सना पब्लिक स्कूल सीधी में हुई तो स्नातक शिक्षा मैथ से गृहण किया तो संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी से बी एस सी की परीक्षा पास कर तैयारी करने लगी साक्षी ने
दिल्ली में रहकर तैयारी की सेना के लिए आवेदन कर परीक्षा दी तो पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया जो सितंबर 2025मे ट्रेनिंग के लिए चेन्नई गयी थी 7मार्च को प्रशिक्षण पूरा हुआ तो उनके माता-पिता को बुला कर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया साक्षी के आज प्रशीक्षण उपरांत सीधी पहुंचने की जानकारी दी गई है।
बधाई देने वालों की लगी कतार
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाली रीवा सम्भाग की पहली महिला कुमारी साक्षी पाण्डेय को बधाई देने वालों की लम्बी कतार लगी हुई है सांसद डा राजेश मिश्रा सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक,चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि साक्षी के घर पहुंच कर बधाई शुभकामनाए दे रहे हैं।