logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने जलती स्कार्पियो से बचाई जिंदगियां, साहस की मिसाल पेश की

मथुरा। धर्मनगरी में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। औरंगाबाद क्षेत्र में शाम करीब 7:40 बजे एक स्कार्पियो गाड़ी संख्या HR 30 AC 6206 में अचानक इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। चलती गाड़ी में आग देख यात्रियों और राहगीरों के हाथ-पांव फूल गए। इसी बीच देवदूत बनकर पहुँचे नागरिक सुरक्षा कोर के पोस्ट वार्डन अशोक यादव और सेक्टर वार्डन राम सैनी ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोर्चा संभाला। दोनों वार्डनों ने फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना ही स्थानीय लोगों की मदद से पास में मौजूद पानी और मिट्टी का उपयोग कर आग पर प्रहार किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वार्डनों की इस त्वरित सक्रियता के कारण गाड़ी में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा विस्फोट होने से बच गया। स्थानीय जनता ने सिविल डिफेंस के इन जांबाजों के साहस और सेवा भाव की जमकर सराहना की है।

22
6208 views

Comment