टेल्को थाना शांति समिति द्वारा सामूहिक इफ्तार, अमन - चैन औऱ भाईचारे का दिया सन्देश
टेल्को, जमशेदपुर:
रमजान के पवित्र महीने में रविवार 15 मार्च 2026 को टेल्को स्थित साबूज कल्याण संघ के प्रांगण में टेल्को थाना शांति समिति की ओर से सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों और संप्रदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक ही दस्तरखान पर बैठकर रोज़ा इफ्तार किया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।
इफ्तार के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, पुलिस मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिंह, टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, कल्याणी शरण, चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह, जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह, टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य सोहेल खान (राजू), आमिर अली अंसारी, असगर अली जुगनू, शाहिद परवेज, सोनू खान, महेश प्रसाद, अनिल प्रकाश, निसार अहमद, मौलाना सैफुल्लाह, ब्रह्मानंद अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एम.एल. अली, डॉ. आदिल रशीद, मोहम्मद नौशाद तथा साबूज कल्याण संघ के सचिव मिथिलेश घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोहैल खान, साजिद खान, मो. नौशाद, सैय्यद मुजफ्फरुल हक, असगर अली जुगनू, फैज़, मो. असलम, सोनू खान, मंटू खान, आफताब सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं।