logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घाटशिला में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आकलन परीक्षा आयोजित।


घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम: झारखंड:
समाज के प्रत्येक व्यक्ति में आजीवन शिक्षा की समझ विकसित करने के उद्देश्य से संचालित नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, जो राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, झारखंड सरकार के अंतर्गत चलाया जा रहा है, के तहत रविवार, 15 मार्च 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्य को लेकर आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड के लगभग 23 जन चेतना केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का अवलोकन कर कार्यक्रम की प्रगति और व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस आकलन परीक्षा में घाटशिला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपनी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाना है। इस दिशा में घाटशिला प्रखंड में आयोजित यह आकलन परीक्षा एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

12
71 views

Comment