logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्वतारोही की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा – जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य रहे विशिष्ट अतिथि, क्रीड़ा अधिकारी ने किया सम्मानित

(हरदोई) स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में रविवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी और खेलों के माध्यम से देश व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को सम्मानित किया गया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पर्वतारोही अभिनीत मौर्य की उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनसे प्रेरणा लेकर युवा खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक, सैकड़ों खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अपने आगामी लक्ष्य माउंट एवरेस्ट अभियान के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि उनका उद्देश्य देश व जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

रिपोर्ट - शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

18
522 views

Comment