logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय, कूड़ेभार, सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन

15 मार्च 2026,कूरेभार सुलतानपुर।
*****************************
महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय, कूड़े भर, सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया छात्रों ने ग्रामीणवासियों को साइबर क्राइम के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय, कूड़े भर, सुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और उन्हें इसके प्रति जागरूक किया।
ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर क्राइम क्या है, इसके प्रकार, और इससे कैसे बचा जा सकता है। उन्हें यह भी बताया गया कि अगर वे साइबर क्राइम का शिकार हो जाते हैं तो क्या करना चाहिए और कहाँ शिकायत करनी चाहिए।
ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई:
- अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखें और इसे किसी के साथ साझा न करें।
- अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और अनजान वेबसाइट से कोई भी जानकारी न दें।
- अपने बैंक खाते की जानकारी को सुरक्षित रखें और इसे किसी के साथ साझा न करें।
- अगर आपको कोई साइबर क्राइम का मामला लगता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि वे साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहेंगे और इससे बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक श्री अजय दुबे जी ने छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना की और जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की सदस्य श्रीमती माया दुबे जी ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहकर समाज से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव जी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि वे समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उर्मिला पांडे जी ने विगत सात दिनों में कराये गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, डॉ. सुधाकर पांडेय, सतेन्द्र मिश्र, देवराज उपाध्याय, जय प्रकाश, राम कुमार आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

61
3550 views

Comment