logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजेंद्र नगर हैदराबाद में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

हैदराबाद। राजेंद्र नगर क्षेत्र में सनातनी प्रवासी सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता वी. मल्लेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भवानी कॉलोनी विकास संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष चंद्रकांत तथा महासचिव कृष्णैया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर सनातनी प्रवासी सेवा संघ, राजेंद्र नगर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित संघ के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान रंगों और फूलों से होली खेली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव को यादगार बनाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। सभी अतिथियों ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे यादगार और सफल कार्यक्रम बना दिया।
आकाश तलवार

12
325 views

Comment