logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में मोहित कश्यप जी को किया जिला अध्यक्ष नियुक्त

खबर: मुजफ्फरनगर। कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मोहित कश्यप जी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के उच्च नेतृत्व द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित कश्यप लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहित कश्यप ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

9
465 views

Comment