logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नही है ।

📍कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी नहीं है।

उपभोक्ता अफवाहो में आकर अनावश्यक रूप से संग्रहित न करें। जिले में गैस एजेंसियो की लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है।

उन्होंने जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओ द्वारा गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आॅनलाइन बुकिंग कराई जा रही है उन्ही उपभोक्ताओ को प्राथमिकता से गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। गैस एजेंसी द्वारा घर पर गैस सिलेंडर की डिलेवरी देने पर ही डिलेवरी चार्ज लिया जाएं। जो उपभोक्ता गैस गोदाम से गैस प्राप्त कर रहें है उनसे डिलेवरी चार्ज न लिया जाएं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता से गैस एजेंसी में अतिरिक्त राशि नही वसूली जाएं और न ही बिना नम्बर के गैस सिलेंडर वितरित किये जाएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाएं जाने पर संबंधितो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए।

#शहडोल #shahdol

5
777 views

Comment