logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का भांडा फोड़ फैक्ट्री मालिक सहित अवैध असलाह बरामद

रुड़की/हरिद्वार जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लेते हुए कई अवैध हथियार, अधबने असलहे और हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को वर्कशॉप में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए जावेद नामक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है और इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के जरिए डाई (फॉर्मा) तैयार करने की आड़ में अवैध तमंचे और पिस्टल बनाने का काम कर रहा था। आरोपी लालच में आकर इस अवैध धंधे में उतर गया और वर्कशॉप में ही हथियार तैयार करने लगा।
पुलिस ने मौके से 6 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी. 22 बोर राइफल, हथियारों की नाल में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न पाइप, मैगजीन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना सिविल लाइन्स जिला हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीप कुमार, मुनव्वर हसन, नवीन कुमार, पंकज कुमार, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, रवि कुमार और चालक लाल सिंह की अहम भूमिका रही।

19
352 views

Comment