logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐतिहासिक नगर निगम चुनाव

जिला पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र तथा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पहली बार नगर निगम का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव 23 फरवरी को कराया गया था तथा मतगणना 27 फरवरी को की गई।
इस चुनाव में मानगो क्षेत्र से पहली महिला महापौर के रूप में सुधा गुप्ता ने मेयर पद पर विजय प्राप्त की। इसके साथ ही नगर निगम के 36 वार्डों से पार्षदों का भी चुनाव किया गया।
इन वार्डों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी, जिनमें महिलाएं, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग तथा अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित थीं।
यह चुनाव क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

9
269 views

Comment