logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड गोटेगांव में साक्षरता परीक्षा संपन्न

गोटेगांव विकासखंड के अंतर्गत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में मिशन अक्षर क्रांति के तहत 14 मार्च 2026 को विकासखंड गोटेगांव के 197 सामाजिक चेतना केंद्र में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें जिले से प्राप्त लक्ष्य अनुसार 4409असाक्षरों ने साक्षर होने की परीक्षा में भाग लिया कलेक्टर जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण नरसिंहपुर की अध्यक्ष रजनी सिंह के निर्देशन एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक गोटेगांव सिद्धांत बागड़े के मार्गदर्शन में सभी 197 सामाजिक चेतना केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईl परीक्षा को सु व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई परीक्षा के दौरान प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न केंद्रों का भी सघन अवलोकन किया गया वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को मुख्य धारा से जोड़ना है जो किन्हीं कारण से पूर्व में शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके थे परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों में उत्साह भी देखा गया उन्होंने बुनियादी लेखन पठन और अंकगणित के अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र गोटेगांव में परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या को हल करने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया था तथा सभी जन शिक्षकों संकुल सह समन्वयक साक्षरताको मॉनिटरिंग दल में शामिल किया गया था। विकासखंड गोटेगांव में आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा में बीआरसी, बीएसी जनशिक्षकों संकुल सह समन्वयक एवं अक्षर साथियों का विशेष सहयोग रहाl

15
426 views

Comment