पोस्टमार्टम भवन खंडहर, शहर के बीचो-बीच हो रहा पोस्टमार्टम।
गोटेगांव नगर के स्थानीय श्मशान घाट के बाजू में बनाया गया शव परीक्षण जर्जर हालत में पहुंच गया है जिससे वर्तमान में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के एक कक्ष में शव परीक्षण करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक डॉक्टर का कहना है कि श्मशान घाट के बाजू में मोजूद शव परीक्षण कक्ष पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वहां पर डॉक्टर को खड़े होने के लिए भी पर्याप्त जगह सुरक्षित नहीं है। कोई भी डॉक्टर जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं इसलिए वहां पर करीब 1 साल से डॉक्टरों ने वहां शव का पोस्टमार्टम करना बंद कर दिया है, जो मर्चुरी स्थल है आजकल यहीं पर शव परीक्षण किया जा रहा है।श्मशानघाट के बाजू में मौजूद परीक्षण का कक्ष कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। बारिश के मौसम में इस प्रांगण में बारिश का पानी भर जाता है। वही उस कक्ष से पानी रिस कर टपकता रहता है। वहीं शव परीक्षण भवन इतना जर्जर हो चुका है कि वह कभी भी धराशाई हो सकता इसी कारण हादसों के भय से अब डॉक्टरों ने वहां पर शव परीक्षण करना बंद कर दिया है।