logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उमरिया में “कृष्णा मिनरल वाटर प्लांट” का हुआ शुभ उद्घाटन उमरिया,

गोटेगांव
नगर के मेन रोड श्रीनगर, उमरिया में माँ कृपा टेंट हाउस के संचालक नरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा स्थापित “कृष्णा मिनरल वाटर प्लांट” का शुभ उद्घाटन आज दोपहर लगभग 1:30 बजे वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सिंह पटेल के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में लोधी समाज प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ओंकार सिंह पटेल, ग्राम सरपंच गिरवर सिंह पटेल, राजेश सिंह पटेल, हिन्दू जागरण मंच के संयोजक ढाकन सिंह पटेल, हिन्दू जागरण मंच के सहसंयोजक मोहन सिंह पटेल तथा पंडित सोहन तिवारी सहित आसपास के ग्रामों से पधारे अनेक मित्रगण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नए प्लांट की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा मिनरल वाटर प्लांट के माध्यम से क्षेत्रवासियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे आमजन को काफी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और प्रतिष्ठान की उन्नति व सफलता की कामना की गई।

5
218 views

Comment