logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शा हाई स्कूल देवनगर पुराना में हेल्दी पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम

शा हाई स्कूल देवनगर पुराना में हेल्दी पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम देश भर में अनौपचारिक पर्यावरण शिक्षा गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है इसका उद्देश्य विद्यालयों में गठित इको क्लब की सहभागिता से सरकार की विभिन्न पर्यावरण कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस एवं छात्रों एवं छात्राओं को जागरूक करना है इसी कार्यक्रम के तहत शासकीय हाई स्कूल देवनगर पुराना गोटेगांव में उमर इको क्लब द्वारा हेल्दी लाइफ़स्टाइल कैंपेन का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया उन्हें मिशन लाइफ के 7 बिंदु ऊर्जा की बचत ;पानी की बचत ; टिकाऊ एवं सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना; ठोस अपशिष्ट को कम करना ;ई वेस्ट को कम करना ;स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहाहेल्थी लाइफस्टाइल के अंतर्गत स्वस्थ खानपान शारीरिक गतिविधि वजन प्रबंधन तनाव प्रबंधन के बारे में समझाया गया एक स्वस्थ जीवन शैली में पौष्टिक आहार सब्जियां फलों साबुत अनाज एवं प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि शामिल करना आवश्यक है इस बारे में श्री कमलेश पटेल जी ने विस्तार से चर्चा की

6
151 views

Comment