लालगंज में Pooja Indane Gas एजेंसी पर लंबी लाइन, लोगों को हो रही परेशानी
लालगंज क्षेत्र में स्थित Pooja Indane Gas एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिससे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गैस वितरण की धीमी व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में बसही अकबलपुर निवासी अब्दुल्लाह शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही लोग लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन फिर भी लाइन कम नहीं हो रही है।
लोगों का कहना है कि इतनी लंबी लाइन में लगने के कारण उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि वे घंटों लाइन में लगकर गैस लें या फिर अपने रोजमर्रा के काम-काज निपटाएं।