logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धर्मयात्रा महासंघ महानगर मथुरा एवं रक्तमित्र फाउंडेशन मथुरा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

धर्मयात्रा महासंघ महानगर मथुरा एवं रक्तमित्र फाउंडेशन मथुरा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को आनंदा गार्डन सरस्वती कुंड मथुरा पर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम जयंती प्रसाद अग्रवाल जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस रक्तदान शिविर में सिम्स हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें ब्लड प्रेशर, ई सी जी जांच, शुगर जांच निशुल्क की गई जिसमें राजेंद्र अग्रवाल, डॉ शुभम् शर्मा, पायल चतुर्वेदी, अवनीश ने सहयोग किया।
रक्तमित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष रविंद्र बंसल ने पवन गोयल अध्यक्ष व त्रिलोकी नाथ बंसल मंत्री को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, यह रक्तदान शिविर रोटरी ब्लड बैंक द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सचिन शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मुकेश शर्मा का सहयोग रहा। आनंदा गार्डन के रवि अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा। इस रक्तदान शिविर में डॉ अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश, रामकिशन, नरेंद्र बिंदल, अंकित अग्रवाल, कृष्णा, अर्पित गोयल, अर्जुन, मयंक अग्रवाल, धीरज गोस्वामी, राहुल, मंजू, रुपेश अग्रवाल, तनुज गोयल, रंजना, पवन कुमार, दीपक कुमार, अभिलाष गुप्ता, मनीष कुमार अग्रवाल, गजेंद्र कुमार, हिमांशु बंसल, मोहित अग्र, दीपक गोयल, पंकज अग्रवाल पोशाक वाले, मोहिनी अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, दीपक, मोहित अग्रवाल पटका वाले, अरुण अग्रवाल, राजेंद्र औषधि, अरुण अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, बांके बिहारी आदि ने रक्तदान करके सहयोग किया। इस शिविर में धर्मयात्रा महासंघ महानगर मथुरा द्वारा रक्तदानियों को शल्पाहार की व्यवस्था की गई।

25
1446 views

Comment