टेल्को मिल्लत हाल में भव्य इफ्तार का आयोजन, एक दस्तरखान पर जुटे सैकड़ों लोग
टेल्को, जमशेदपुर:
रमजान के पवित्र और बरकत भरे महीने में टेल्को स्थित मिल्लत हाल के प्रांगण में सोनू खान एवं उनकी टीम द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बारीनगर बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक ही दस्तरखान पर बैठकर रोज़ा इफ्तार किया, जो आपसी एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बन गया।
दावते इफ्तार के इस खास मौके पर लोगों ने मिलकर देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और तरक्की के लिए विशेष दुआएं कीं। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारा और सर्वधर्म समभाव का सशक्त संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से रियाज़ुद्दीन खान साहब, सोनू खान, आमिर सोहैल, जावेद, सोहैल खान, सैयद मुजफ्फरुल हक, असगर अली जुगनू, साजिद अली खान, मो. असलम, मो. अरशद खलील अंसारी, शाहजहां दारा, पप्पू मलिक, आमिर अली अंसारी, मो. नौशाद, मंटू, ताबिश, नेसार अहमद, शाह आलम खान, जॉनी, तारिक, रज्जी, फैज़, इमरान, मो. महमूद, खालिद, सन्नी, अशरफ सिद्दीकी, सोनू, अली अख्तर, आलम ताज, शाहिद परवेज, नसीम फुन्ना, वाजिद, बबलू, तौहीद, बब्बन, आफताब सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू खान और उनकी टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं।