आयुष विभाग ने सरिया के तीन अलग बिरहोर टंडा क्षेत्र में पीवीटीजी स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
डी.ए.एम.ओ.गिरिडीह के निर्देश पर आज 18.03.2026 को बिरहोर कॉलोनी अमनारी, सरिया में अलग-अलग जगहों में विशेष रूप से बिरहोर टंडा में पीवीटीजी स्वास्थ्य शिविर डॉ.अनुराधा शिल्पा और योग प्रशिक्षक राहुल कुमार के द्वारा किया गया। जिसमें सभी महिलाओं और बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। फ्री में सेनेटरी पैड और महिला अंडरगारमेंट पैंट वितरण किया गया। साथ हीं, उपचार और बी.पी.टेस्ट भी किया गया।
बिरहोर कॉलोनी काला पत्थर मंदरामों सरिया में पीवीटीजी स्वास्थ्य शिविर डॉ. क्यू.ए.अंसारी और योग प्रशिक्षक अजय कुमार के द्वारा किया गया, जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। फ्री में सेनेटरी पैड और महिला अंडरगारमेंट पैंट बांटा गया। साथ में, इलाज और बी.पी.टेस्ट भी किया गया।
बिरहोर कॉलोनी बुढ़ाचाच अटका बगोदर में पीवीटीजी स्वास्थ्य शिविर डॉ. प्रभु कुमार पाण्डेय और योग प्रशिक्षक दीपू कुमार बर्णवाल के द्वारा किया गया। जिसमें मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। फ्री में सेनेटरी पैड और महिला अंडरगारमेंट पैंट वितरण किया गया। साथ हीं, इलाज और बी.पी.टेस्ट भी किया गया।
तीनों शिविरों में सैकड़ों महिला-बच्चियों ने लाभान्वित हुए।