logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पार्किंग माफियाओं का दिल्ली की मार्केट की सड़कों पर कब्जा

दिल्ली.. दिनांक 18/03/26
दिल्ली की सभी मार्केट की मेन सड़कों पर अवैध पार्किंग कर एक पार्किंग माफिया का होने संकेत की ओर इशारा लगता है जहां की एक और जनता फुटपाथ पर पहले ही चलने में परेशान है वहीं अब दिल्ली की हर मार्केट की सड़कों पर दोनों ओर से अवैध पार्किंग कर सड़कों पर वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहने पर समय व पैर्टौल की बरबादी का मजा इन माफियाओं के साथ मिलकर सिस्टम मे मौजूद सम्बंधित विभागों में अधिकारी व वीआईपी लोग देखते रहते हैं लेकिन आम नागरिक सड़कों पर धूल फांकते नजर आते हैं पार्किंग से रोज़ लाखों रूपए की आमदनी इनी सभी में अधिकारीयों व वीआईपी नेताओं की जेबों में जाता है मार्केट की मेन सड़कों पर वाहन पार्किंग की इजाजत क्यों दी जाती है जब मेन रोड वाहनों कि आवाजाही के लिए है सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़ी बड़ी बड़ी गाड़ियों से आधी से ज्यादा सड़क पर जाम के हालात से लगभग दिल्ली की हर सड़कों पर बुरा हाल है और तो और इससे भी बुरा हाल जिला न्यायालय तीस हजारी कोर्ट के बाहर का जाम का नज़ारा ना तो प्रशासन को दिखता है ना ही सिस्टम को चाहे वह लाल किला के सामने मार्केट का हो जहां कुछ समय पहले ही बम धमाके की धटना हुई या राजोरी गार्डन हो ज्वाला हेड़ी करोल बाग हो या दिल्ली की अन्य मार्केट हो सभी में एक सी हालत है जब कोई लालकिले जैसी घटनाएं होती हैं तो कुछ समय पाबंदी लगाई जाती है बाद में फिर वही हालत नजर आते हैं

205
2400 views

Comment