logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, 30 यात्रियों की मौत

पाकिस्तान में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है. जिसमें अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये हादसा सिंध प्रांत के डहारकी में हुआ है। ये जगह यहां के घोटकी जिले में स्थित है। यहां यात्री दो ट्रेनों मिल्लत एक्सप्रेस (UP) और सर सैय्यद एक्सप्रेस (DN) की आपस में टक्कर हो गई थी. 30 लोगों की मौत की पुष्टि जिले के डिप्टी कमिश्नर ने की है।

ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना सुबह के समय डहारकी रेलवे स्टेशन के पास हुई है।

151
14994 views

Comment