logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी में स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल:

लखीमपुर खीरी में स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल: एक साल से नहीं हुई सफाई, ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

लखीमपुर खीरी के ब्लॉक फूलबेहड़ अंतर्गत ग्राम सांभर चौरा, ग्राम पंचायत राजापुर में स्वच्छता व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले लगभग एक वर्ष से कोई भी सफाई कर्मी नाली और सड़कों की सफाई करने नहीं आया।

गांव की नालियां कूड़ा-कचरे और गंदे पानी से पूरी तरह भर चुकी थीं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थिति से परेशान होकर आखिरकार ग्रामवासियों ने स्वयं पहल करते हुए नालियों और सड़कों की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर पूरे गांव में श्रमदान कर गंदगी हटाई। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और ग्राम प्रधान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

ग्रामीणों की मांग है कि गांव में नियमित रूप से सफाई कर्मी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्वच्छता व्यवस्था बहाल करने की अपील की है, ताकि गांव में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण कायम रह सके।

रिपोर्टर आलोक कुमार 6392065612

21
1775 views

Comment