logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टिहरी प्रशासन सख्त: पेट्रोल-डीजल व गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, 242 निरीक्षण में 14 सिलेंडर जब्त

खाड़ी देशों की स्थिति के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित—QRT टीमों को सघन जांच के निर्देश

टिहरी गढ़वाल (सूचना विभाग) | दिनांक: 20 मार्च 2026

खाड़ी देशों में उत्पन्न हालातों को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कालाबाजारी, अवैध संग्रहण और दुरुपयोग को रोकने के लिए टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए जनपद में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा नामित अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

प्रशासन ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का भी गठन किया है, जिसमें संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। इन टीमों को नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला आपदा परिचालन केंद्र, नई टिहरी में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन किसी भी प्रकार की शिकायत निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं:

☎️ 01376-234793
☎️ 01376-233433
📱 9456533332
📱 8126268098
📱 7465809009
📱 7983340807
📞 तेल कंपनियों का नंबर: 18002333555

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि प्रशासन की सक्रियता के चलते एक सप्ताह के भीतर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान गैस गोदामों पर 50, पेट्रोल पंपों पर 28 और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 164 निरीक्षण किए गए।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 14 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

13
324 views

Comment