logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Dhurandhar 2 Old Songs: ‘धुरंधर 2’ के बाकी गानों को तो छोड़िए, इन 5 पुराने गानों ने पूरी फिल्म में बांधा ऐसा समां, थिएटर में झूम उठे लोग

'धुरंधर 2' में जहां एक्शन और कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं पुराने सुपरहिट गानों ने थिएटर का माहौल ही बदल दिया. 'बाजीगर' से लेकर 'तम्मा तम्मा' तक, इन गानों ने हर सीन को खास बना दिया. फिल्म के कई सीन में इन गानों को बैकग्राउंड में इस्तेमाल किया गया है, जो कि जबरदस्त है.

Dhurandhar 2 Old Songs: आजकल फिल्मों में गाने सिर्फ बैकग्राउंड का हिस्सा नहीं होते, बल्कि पूरी कहानी का मूड सेट कर देते हैं. ‘धुरंधर’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, कहानी और कास्ट की तो लोगों ने तारीफ की ही थी, लेकिन गानों ने थिएटर में कहानी और कमाल का बना दिया था. वहीं अब धुरंधर का दूसरा पार्ट रिलीज हो चुका है और इस फिल्म का भी गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कई गाने शामिल हैं, लेकिन अगर सच कहा जाए तो जिन गानों ने सबसे ज्यादा समां बांधा, वो थे पुराने और पहले से सुपरहिट गाने. आइए उन गानों के बारे में जानते हैं.

19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इस फिल्म को ओपनिंग के दिन से ही लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया है. फिल्म की कहानी और प्लॉट तो जबरदस्त है ही, लेकिन इसके अलावा जो कमाल गानों ने किया है उसका जवाब नहीं है. जहां नई कहानी और एक्शन ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं कुछ पुराने गानों ने ऐसा जादू चलाया कि थिएटर का माहौल ही बदल गया. लोग सिर्फ फिल्म देखने नहीं, बल्कि उसे महसूस करने लगे और यही इन गानों की असली ताकत है.

बैकग्राउंड म्यूजिक था कमाल

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई गाने हैं, लेकिन पुराने गानों को जिस तरह से फिल्म में पिरोया गया, उसने दर्शकों को सीट से उठने पर मजबूर कर दिया. कमाल की बात है कि कुछ गाने ऐसे है जिन्हें रिक्रिएट किया गया है, मगर कई गानों को उनके ओरिजिनल वर्जन में ही फिल्म में शामिल किया गया है, जो कि है तो बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लेकिन पूरे सीन में जान डाल देते हैं. आइए जानते हैं उन 5 गानों के बारे में, जिन्होंने थिएटर में माहौल बना दिया.

बाजीगर ओ बाजीगर
सबसे पहले बात करते हैं ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ की. जैसे ही ये गाना फिल्म में बजता है, स्क्रीन पर एनर्जी अलग ही लेवल पर पहुंच जाती है. ये गाना अपने आप में इतना आइकॉनिक है कि दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाता है. धुरंधर में इसे जिस सिचुएशन में इस्तेमाल किया गया, उसने सीन को और भी पावरफुल बना दिया. ये गाना साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीगर’ का है.

तिरछी टोपी वाले
अब बात आती है ‘तिरछी टोपी वाले’ की. ये गाना हमेशा से अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाना जाता है. फिल्म में इसका इस्तेमाल फिल्म के कमाल के ट्विस्ट के लिए किया गया है. जैसे ही ये गाना शुरू होता है, थिएटर में तालियों की आवाज गूंजने लगती है. ये गाना साल 1989 में आई फिल्म त्रिदेव का है, जिसे उस वक्त भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.

तम्मा तम्मा
तीसरा गाना है ‘तम्मा तम्मा’, इस गाने का बीट ऐसा है कि कोई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाता. धुरंधर में इसे जिस तरह से पेश किया गया, वो पूरी तरह से एंटरटेनमेंट पैकेज बन गया. कई जगहों पर लोग सीट पर बैठे-बैठे ही झूमते नजर आए, जो इस गाने की पॉपुलैरिटी को दिखाता है. ये गाना संजय दत्त के लिए इस्तेमाल किया गया है, ओरिजिनल गाने की बात करें, तो ये गाना 1990 की फिल्म थानेदार का है.

कभी बेबसी ने मारा
चौथा गाना थोड़ा अलग है, ‘कभी बेबसी ने मारा’, ये गाना फिल्म में इमोशनल और इंटेंस टच लेकर आता है. लेकिन, फिल्म में इसका इस्तेमाल ठीक अपोजिट सिचुएशन के लिए किया गया है. ये गाना साल 1985 की सुपरहिट हिंदी फिल्म अलग अलग का है, जिसमें राजेश खन्ना शामिल थे. धुरंधर 2 में इस गाने की बात करें, तो यारे पुराने गाने या तो शानदार ट्विस्ट के लिए या फिर एंट्री के लिए इस्तेमाल किया गया है.

थोड़ा सा जी लो, थोड़ा थोड़ा मर लो
अब बात करते हैं आखिरी और बेहद खास गाने ‘थोड़ा सा जी लो, थोड़ा थोड़ा मर लो’ की. ये गाना ओरिजनली साल 1997 में आई फिल्म जुड़वा का है, जिसका इस्तेमाल धुरंधर 2 में कमाल का किया गया है. ब्रैंक ग्राउंड में जब ये गाना बजता है, तो ये गाना सीन को और भी खास बना देता है.

फिल्म को दिखने के बाद ये तो क्लियर हो गया है कि गाने से को भी सीन कमाल की हो जाती है. ‘धुरंधर’ में इन पुराने गानों का इस्तेमाल सिर्फ नॉस्टेल्जिया के लिए नहीं किया गया, बल्कि इन्हें कहानी का हिस्सा बनाया गया है. हालांकि, इन गानों के अलावा भी धुरंधर 2 में बहुत शानदार गाने हैं.

17
3182 views

Comment