logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस की सक्रियता व सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए गुमशुद बच्चे को बरामद

प्रयागराज । सरायइनायत थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ग्राम सुदनीपुरकला निवासी केशव प्रसाद दूबे के 10 वर्षीय नाती के अचानक गुमशुदा होने से परिवार में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और पूरे क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सरायइनायत पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की और तकनीकी साधनों की मदद ली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली और महज 7 घंटे के भीतर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस ईश्वर लाल, थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की।

1
133 views

Comment