logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिनय मौर्य अव्वल

दूर-दूर से आए कवियों ने बहाई रसधार

हथगाम/फतेहपुर -विकास खंड के ग्राम पंचायत इशहाकपुर के खरहरा गांव के खेल मैदान में श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के बैनर तले स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।अभिनय मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।शिवा यादव ने द्वितीय तथा आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेंद्र साहू के हाथों सभी बच्चों को नगद पुरस्कार,शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही कवि सम्मेलन भी रहा।कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने किया।राम कृष्ण पांडेय, प्रधान हरिओम सिंह,सभासद महेंद्र पीसीओ,फरीद शाहपुर,रमेश प्रसाद गुप्त,राजेश यादव,परीक्षा प्रभारी के रूप में श्रीकांत साहू,राहुल राजपूत, सिंगर सर्वेश यादव,राज बहादुर यादव,वसीक सनम,रोहित यादव,जितेंद्र यादव निर्णायक कमेटी में राम जी श्रीवास्तव,आनंद राय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।संस्था के संरक्षक बाबू सिंह यादव अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
*गांव में बही कविता की रसधार*
श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से खरहरा गांव में पहली बार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अध्यक्षीय कविता पाठ करते हुए कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी ने पढ़ा-आवारा पशु कर रहे खेती बंटाढ़ार,आय दोगुनी कर रहा दिल्ली का दरबार। अवधी भाषा के हास्य सम्राट समीर शुक्ला ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया- दम बनी रहे घर चुआ करे,कुछ न कुछ कुछ हुआ करे।गीतकार शायर प्रवीण प्रसून ने पढ़ा-अंदर दीमक चाटते बाहर बैठा नाका मुश्किल में यह देश है जग युवा अब जाग।नवीन शुक्ल नवीन ने पढ़ा-धूप उतरे तो उभर आते हैं जख्मों के निशां,शाम ढलते ही कसक हाथ थाम लेती है।अनुज साहू शम्स ने पढ़ा-मुश्किलों से ही हल निकलता है,ये कहावत न भूल जाया कर।उमाकांत मिश्रा,राजेंद्र यादव यादव,शिव सिंह सागर,सत्यम आदि ने भी काव्य पाठ किया।

0
2 views

Comment