तलवास बूंदी राजस्थान की अंशिका राठौर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा,2026 में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज़िले में पाया प्रथम स्थान
ग्राम तलवास जिला बूंदी राजस्थान की बालिका अंशिका राठौर पुत्री कमलेश कुमार राठौर ने कक्षा 10 में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, गांव, समाज, विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह बालिका भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। इसने नियमित 5-6 घंटे नियमित अध्ययन कर यह सफलता प्राप्त की है। इसके पिताजी विद्युत विभाग में तथा माता अध्यापिका है। समाजसेवी मूलचंद शर्मा तलवास ने बिटिया की सफलता पर बधाई दी है।