logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाहन साइड करने को लेकर विवाद, विवाद ने हिंसक रूप लिया, ईंट लदा ट्रक जब्त

ठाकुरगंज (किशनगंज): क्षेत्र के साबोडांगी चौक के समीप मंगलवार शाम वाहन पासिंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में तातपौआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज पर एक ट्रक चालक ने पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, घटना २४ मार्च की शाम लगभग ६ बजे की है। साबोडांगी अंडरपास के समीप वाहन साइड करने (पासिंग) को लेकर मुखिया प्रतिनिधि रसमुद्दीन फैज और एक अन्य ट्रक चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रक चालक ने कथित रूप से पेचकस निकालकर मुखिया प्रतिनिधि पर हमला कर दिया।
इलाज और स्थिति
हमले में पेचकस रसमुद्दीन फैज की दाहिनी आंख के ठीक ऊपर भौंह पर लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ठाकुरगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोट को देखते हुए सिर पर दो टांके लगाए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोपी की पहचान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर ट्रक चालक छत्तरगाछ का रहने वाला है, जो वर्तमान में गंभीरगढ़ में रहता है। हालांकि, घटना को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि थाने में लिखित आवेदन दिया गया है या नहीं। वहीं सुत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में समझौते की बात सामने आ रही है। रसमुद्दीन फैज ने बताया कि ईंट लदे ओवरलोड ट्रकों के परिचालन से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोग काफी परेशान रहते हैं। मामले को लेकर पुलिस कहना है कि मामले में जब्त ईंट लदे ट्रक का प्रतिवेदन परिवहन विभाग को भेजा जायेगा।

19
22 views

Comment